रेंजर तरुण कुमार सिंह व वनकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
गारू: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रेंजर तरुण कुमार सिंह, प्रभारी वनपाल निर्भय सिंह एवं वनरक्षी अरुण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
