Eksandeshlive Desk
रांची : पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची के वर्ष 2026–28 के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरने के दिन चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में मदन सेन कुजारा, कुणाल अजमानी, संजय मिनोचा एवं संदीप नागपाल शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव चेयरपर्सन मुकुल तनेजा को विधिवत रूप से जमा किया। संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
