नेपाल : श्री बसुकी माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश अंतर्गत अछाम जिले की मेल्लेख गाउंपालिका–4 स्थित श्री बसुकी माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण हेतु मंगलवार को काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव नारायण सिंह तथा मेल्लेख गाउंपालिका के अध्यक्ष ज्वाला सिंह साउद द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। विद्यालय भवन का निर्माण भारत सरकार की लगभग नेपाली रुपये 3.8 करोड़ की वित्तीय सहायता से किया जा रहा है। यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) मेल्लेख गाउंपालिका, अछाम के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

मेल्लेख गाउंपालिका, अछाम के अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों तथा हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकासात्मक सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह नवीन शैक्षिक अवसंरचना मेल्लेख गाउंपालिका के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बेहतर शिक्षण-अधिगम वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निकटतम पड़ोसी देशों के रूप में भारत और नेपाल के बीच व्यापक एवं बहुआयामी सहयोग निरंतर प्रगाढ़ हो रहा है। HICDP परियोजनाओं का कार्यान्वयन नेपाल सरकार के विकास एवं समृद्धि संबंधी प्रयासों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु भारत सरकार की सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

Spread the love