सिल्वर मेडल जीतकर लौटे डेविड मुंडा का भव्य स्वागत

360° Ek Sandesh Live

Ranchi : डेविड मुंडा ने ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित Central and South Asia Senior Men’s Rugby Championship में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उज़्बेकिस्तान एवं कजाखस्तान के खिलाफ 10 – 10 स्कोर कर कुल 20 स्कोर किए और टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।साथ ही पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया तथा मैच के दौरान मामूली रूप से चोटिल भी हुए। उनके जुझारू खेल और समर्पण की सभी ने सराहना की।सिल्वर मेडल जीतकर लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के रग्बी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर हेजाज असदक महासचिव, झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा डेविड मुंडा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। डेविड मुंडा की इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में गर्व एवं खुशी का माहौल है।

Spread the love