महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना कांग्रेस का है लक्ष्य : यशस्विनी सहाय

360° Ek Sandesh Live Politics

Sunil Verma


रांची: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संसदीय क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील किया। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पदयात्रा, जनसंपर्क और बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आने पर हर गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 8500 रूपए मतलब साल में एक लाख रुपए दिए जाएंगे, ताकि महिला अपने परिवार का सही तरीके से भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब महिलाओं को भी पुरुषों की बराबरी में लाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस की सरकार आई तो केंद्र की नई सरकारी नियुक्तियों में 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का होगा। आने वाले दिनों में हर सरकारी कार्यालय में आधे कर्मचारियों की संख्या महिलाओं की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आशा दीदी, मिड डे मील और आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन में भी वृद्धि करेगी। इन योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा जिससे वह आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेगी। यशस्विनी सहाय ने लोगों से अपील किया की महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति पाने के लिए इस बार इंडिया गठबंधन और रांची से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। ताकि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आने वाले समय में सरकार के द्वारा गरीबों और आम लोगों के विकास का कार्य किया जा सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हित के बारे में सोचती है। कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी है कि सरकार बनने पर विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की जाएगी। जबकि ठीक इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी भाषणों में सिर्फ गोल मटोल बातें करते हैं। इसलिए यह समय जनता को सोच समझकर निर्णय लेने का है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रांची से यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें। कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के जुमले से ऊब चुकी है। अब जनता परिवर्तन चाहती है। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुंदरी तिर्की ने कहा कि अब देश की जनता मोदी सरकार के झांसा में आने वाली नहीं है। मोदी सरकार का जाना तय है।कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को सुबह मेकॉन स्टेडियम में जाकर मॉर्निंग वाकर्स से जनसंपर्क किया। इसके अलावा उन्होंने नगड़ी प्रखंड के लड्डा, एडजोड़ो, बरसा, केसारो, सुगदा, बसिला, साहेर, देवरी, नगड़ी, बांधटोली, नारो और सपारोम आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने ओरमांझी प्रखंड के हेसातू, ईरबा अखरा, पालू और बारीडी मैं ग्रामीण आॅन के साथ पदयात्रा और बैठक कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।