शराब पर भी एमआरपी से अधिक वसूल रहे सेल्समैन
अशोक अनन्त
चतरा: सिमरिया की विदेशी शराब दुकान इन दिनों अवैध मुनाफ़ाखोरी का अड्डा बन चुकी है। सजग नागरिकों ने शिकायत की है कि दुकान के संचालक और कर्मचारी आपसी साठगांठ कर हर ब्रांड की शराब और बियर पर 10 से 20 रुपये की ओवररेटिंग कर रहे हैं।
विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा की विरोध करने पर ग्राहकों के साथ सेल्समैन द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है।
विभाग की लापरवाही
उत्पाद विभाग को इसकी भनक होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस सिंडिकेट पर नकेल कसने और जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
