राष्ट्रीय सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत की महिलाएं भी हुईं शामिल

360° Ek Sandesh Live Religious

AMIT RANJAN

सिमडेगा: रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में 24 से 27 सितंबर तक काउंसिल ऑफ कैथोलिक वीमेन ऑफ इंडिया का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से कैथोलिक महिला प्रतिनिधि शामिल हो रही हैं। इसमें सिमडेगा धर्मप्रांत से भी महिलाएं भाग ले रही हैं। सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट आइंद और बिशप विनय कंडुलना की भी उपस्थिति रहे। उनके साथ फादर विशु सहित अन्य फादरगण भी सम्मेलन में शामिल हुए। धर्मगुरुओं की मौजूदगी में महिला प्रतिनिधियों ने सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों पर विचार साझा किए। सम्मेलन में जिप सदस्य सह सभा नेत्री जोसिमा खाखा ने भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन महिलाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और समाज सेवा के लिए नई दिशा तय करने का अवसर देते हैं। महिलाओं को एकजुट होकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत से अनीता रानी तोपनो, जोसिमा खाखा, शीला कीड़ो, क्लारा बा, कमला लुगुन, रैनी खाखा, फैबिओला सोरेन, वेरोनिका कुल्लू, सुशीला लकड़ा, रोजालिया कुजूर, पुष्पा होरो, अनिमा कुजूर, अनिमा कंडुलना, टेरेसा भलारिया, करमेला कुल्लू, सुचिता जोजो, नीरू कांती बाड़ा, रोबर्टिना एक्सेस, अनिमा केरकेट्टा और फिलिसिता सोरेंग समेत अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

Spread the love