विरोधी दल महंगाई के नाम पर जनता को वरगलाना बंद करे: जे पी पांडेय

360° Ek Sandesh Live

Ranchi: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने पेट्रोल,डीजल और गैस के मूल्यों में वृद्धि को दुनिया में महायुद्ध कारण बताते हुए कहा कि वर्तमान में जिस परिस्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि हुई है,वह घटना एशियाई देशों के ईरान। के हॉरमुर्ज में बढ़ रहे महायुद्ध के कारण है, क्यों कि ईरान से पेट्रोलियम का सप्लाई रुक सा गया है जिसके कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि हो रही है,यदि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि को देखना है तो पड़ोसी देशों में देखा जा सकता है। जहां पेट्रोल और डीजल लगभग 500 रु लीटर बिक रहा है,विरोधी दलों को जनता को बरगलाना नहीं चाहिए कि देखिए कैसे मोदी सरकार मूल्य में वृद्धि कर रही है,पेट्रोल पंपों और गैस डीलर के दुकानों पर हंगामा खड़ा करना समस्या का निदान नहीं है वर्तमान दुनिया आज जिस परिस्थिति का सामना कर रही हैं,उस स्थिति में हमें पेट्रोल,डीजल और गैस के उपयोग में कमी लानी होगी,हमें अधिकांश कार्य ऑन लाइन कार्यों पर बल देना होगा,बहुत जरूरी होने पर ही पेट्रोलियम गाड़ी का उपयोग करना होगा,अपनी आवश्यकताओं में कटौती करना होगा, शादी व्याह में अनावश्यक गहनों को बनवाने पर रोक लगाना होगा,हो सके तो कम से कम 01 वर्ष तक सोना खरीदना बंद करना होगा ,स्कूल और कॉलेजों में बस का संचालन कम करना होगा,ऑफिशियल ड्यूटी अधिकांश अपने घरों से करना सुलभ करना होगा ,केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को अपने काफिले में वाहन कम करना होगा,ताकि वर्तमान के महायुद्ध वाली स्थिति से हम भारत को महंगाई के मर से मुक्त रख सके और अपना विकास भी प्रभावित नहीं हो।
ऐसे परिस्थिति में विरोधी दलों को राष्ट्र हित में केंद्रीय और राज्य सरकारों को सहयोग करना चाहिए ,जनता को महंगाई के नाम पर बरगलाकर जगह जगह आंदोलन और पथराव,आगजनी करना राष्ट्र हित में नहीं है ,ऐसे स्थिति में राष्ट्र का विकास ही अवरुद्ध होगा,क्यों कि विरोधी दलों की सरकार को जनता देख चुकी है,किस तरह से उनकी सरकारों में महंगाई आतंकवाद और भ्रष्टाचार तेजी बढ़ी जिसका बुरा प्रभाव वर्षों तक संपूर्ण राष्ट्र ने झेला है और राष्ट्र का विकास अवरुद्ध हुआ है,वर्तमान समय में मोदी सरकार सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए,राष्ट्र के विकास के गति को आगे बढ़ाने में तेजी से कदम बढ़ाया है,जिसका एक उदाहरण पश्चिम बंगाल में ममता के जंगल राज्य की समाप्ति और भाजपा सरकार का आगमन है,विरोधी दलों को राष्ट्रीय मुद्दों से खेलना नहीं चाहिए जो राष्ट्र विरोधी हो,वर्तमान समय में भारत अपनी रक्षा के क्षेत्र में दुनिया के देशों से आगे निकल रहा है,सभी को मिलकर राष्ट्रवके विकास में सहयोग करना चाहिए।

Spread the love