रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

360° Ek Sandesh Live


पिठोरिया: रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवे गोबर हापा रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पिठोरिया पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया गया। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के माथे पर धारदार हथियार से मारे जाने का निशान है। पिठोरिया पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि अन्यत्र घटना को अंज़ाम देने के शव को यहां लाकर फेंक दिया हो। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान हो तो तत्काल पिठोरिया थाना को सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Spread the love