बकरीद को लेकर प्रतापपुर थाना में शांति समिति की बैठक

360° Ek Sandesh Live Religious

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा)
: थाना परिसर में सोमवार को आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू तथा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक संदेश या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं हुड़दंगियों एवं शांति भंग करने वालों से भी सख्ती से निपटने की बात कही गई। बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love