तेज आंधी बारिश ने जनजीवन प्रभावित
SUNIL
साहिबगंज: भीषण उमस और गर्मी के बीच सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश ने जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए, जिससे बिजली के तार टूट गए और कई इलाकों में घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
आंधी-पानी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर तेज हवा और बारिश से सड़कों पर पेड़ और टहनियां गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तारों एवं बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटी हुई है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ घंटों तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना जताई गई है।
