पिकअप चालक की लापरवाही से एक की मौत

360° Ek Sandesh Live

बरही/हजारीबाग : अनुमंडलीय अस्पताल के समीप मंगलवार सुबह एक पिकअप वाहन चालक की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव उम्र करीब 45 वर्ष पिता जगदीश यादव बिजैया पंचायत के गुड़ियो निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश अपने ही गांव के राजू सिंह के साथ बाइक से अपनी निजी कार्य से बरही आ रहे थे। इसी क्रम में बरही अनुमंडलीय अस्पताल के समीप पिकअप के चकमा देने के कारण बाइक का संतुलन खो गया, जिससे बाइक पर सवार मुकेश यादव सड़क पर जा गिरे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके गांव के साथी राजू सिंह एवं स्थानीय लोगों के मदद से मुकेश को बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष सह पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, वहीं बरही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर बरही पुलिस पिकअप का जानकारी जुटाने के लिए आसपास के दुकानों की सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि मृतक व्यक्ति अपने पीछे तीन बेटा और दो बेटी छोड़ गए हैं।

Spread the love