झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा में पास अभ्यार्थियों ने जल्द नियुक्त करने की सरकार से की मांग

360° Ek Sandesh Live



रांची: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा में पास अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से मांग किया है कि उन्हे अविलंब नियुक्त किया जाये। मौके पर अभ्यार्थियों ने कहा कि झारखण्ड सहायक आचार्य परीक्षा – 2023, विज्ञापन संख्या : 13/2023 के सामाजिक विज्ञान के कक्षा छह से आठ के सफल अभ्यार्थियों की जिला कांउसलिंग कराये हुए काफी समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति नही हो पायी है।
अभ्यार्थियों ने कहा कि झारखण्ड सहायक आचार्य परीक्षा – 2023 का आयोजन झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा वर्ष 2024 में (मुख्य परीक्षा) लिया गया था, जिसका परीक्षाफल 13 जून 2025 को प्रकाशित किया गया था। 14 फरवरी 2026 को कुल 1018 अभ्यर्थियों का अंतिम मेधा-सूची परिणाम जारी कर दिया गया तथा इनका जिला कांउसलिंग 19 मई 2026 तक झारखण्ड के सभी 24 जिलों में सम्पन्न हो चुका है। जेएसएससी कार्यालय में सभी सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन करवाया गया था। बावजूद अब तक नियुक्ति नही होना दुखद और सम­ा से परे है।इन अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी उम्र-सीमा गुजरती जा रही है तथा इन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले लगभग 10 सालों से इस नौकरी का इंतजार कर रहे है। इंतजार करते आॅखे पथरा गयी हैं। फिर भी अभ्यार्थियों को नियुक्त नही किया गया।
छात्रों के प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से रणजीत प्रसाद, अजय एक्का, सरफराज अहमद, अनीता कुमारी, प्रमिला टोप्पो, सरोज तिर्की, रिंकु कुमारी, जियाउल हसन, मो शकील अहमद, संतोष कुजूर, रामजीत कुमार यादव, भोमनाथ महत, मोठ फारूक, युगेश कुमार, हुसैन, रामरतन महतो, शंभू महतो, बेरनाडेथ टूटी, नूतन तिग्गा, प्यारे नौशाद आलम, भादि मौजूद थे।

Spread the love