क्लस्टर सिस्टम-पेपर लीक के खिलाफ 29 को झारखंड बंद : आइसा

360° Ek Sandesh Live

रांची:आइसा और आरवाईए ने क्लस्टर सिस्टम, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में कथित गड़बड़ी के विरोध में आगामी 29 मई को झारखंड बंद का आह्वान किया है। यह बातें आइसा झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।मौके पर उन्होंने छात्र-युवा संगठनों ने राज्य सरकार की नई उच्च शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से लाया गया क्लस्टर सिस्टम राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण और कॉरपोरेट मॉडल की ओर धकेलने वाला कदम है।मौके पर सचिव संजना मेहता ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पदों की कटौती, सीटों में कमी और सेल्फ-फाइनेंस कोर्सों को बढ़ावा देने से गरीब, पिछड़े और महिला छात्रों की उच्च शिक्षा तक पहुंच प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि बीएड और एमएड कॉलेजों के रांची विश्वविद्यालय में विलय के बाद फीस में भारी वृद्धि होगी, जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वहीं नीट, नेट, और एसएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भविष्य असुरक्षित कर दिया है।माैके पर आइसा झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव संजना मेहता, सोनाली केवट और सृष्टि भट्टाचार्य मौजूद थे

Spread the love