भू-माफिया की साजिश नाकाम: रात के अंधेरे में कंटेनर लेकर कब्जा करने पहुंचे तत्वों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​ओरमांझी (रांची) : ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू (बूढ़ा कर्मा) में गैर-मजूरुआ जमीन पर अवैध कब्जे की एक बड़ी साजिश को स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर नाकाम कर दिया। इस विवादित भूमि पर ग्राम प्रधान महेश महली की अध्यक्षता में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक सरना झंडा गाड़ दिया गया है। ​ग्रामीण फुलेंद्र नाथ महतो के अनुसार,बीती रात करीब 10:00 बजे कुछ भू-माफिया जमीन पर अवैध कब्जा जमाने की नीयत से वहां एक बड़ा कंटेनर उतरवा रहे थे। रात के सन्नाटे में हो रही इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के कड़े विरोध और भारी आक्रोश को देखकर माफिया बैकफुट पर आ गए और तुरंत कंटेनर लेकर वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि वे अपनी पारंपरिक और सरकारी जमीनों पर किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं,इस पूरे घटनाक्रम और जमीनी विवाद को लेकर प्रखंड कार्यालय या स्थानीय थाना को अब तक कोई भी लिखित या आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। ​इस मौके पर माफियाओं का विरोध करने वालों में मुख्य रूप से ​कुलदीप महतो,नितेश साहू,​दामोदर महली,अघणु महतो,​बलराम महतो,​आनंद महतो,​राजू सिंह,शिव कुमार महली,​रवि कुमार महतो,​गौतम महली,​नीरज महली,सूरज महली,​निरंजन महली,​मनु सिँह,​मुकेश सिंह,आजाद अंसारी,​चुंदा बेदिया,मनोज बेदिया,​दीपू महतो,जग्गू गंझु,​उदय गंझु,मिथलेश सिंह,​महेश करमाली और ​पप्पू सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love