हत्या मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

360° Ek Sandesh Live

साहिबगंज: मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या-48/26, दिनांक-24.05.2026, धारा-103(1) बीएनएस 2023 के तहत वादिनी तानी चौड़े, उम्र लगभग 35 वर्ष, पति–मरांग टुडू, निवासी–कटहल टोला, पो.- सरकंडा, थाना–ईशीपुर बाराहाट, जिला–भागलपुर (बिहार) के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध उनके पति मरांग टुडू, उम्र लगभग 41 वर्ष, की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया गया। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त अभियुक्त सनत टुडू, उम्र लगभग 23 वर्ष, पिता–स्व. मंजू टुडू, निवासी–कटहल टोला, सरकंडा, थाना–ईशीपुर बाराहाट, जिला–भागलपुर बिहार को दिनांक 27.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, पु.अ.नि. प्रवीण कुमार प्रभाकर पु.अ.नि. विक्रम कुमार बाउरी के अन्य जवान शामिल थे।ये जानकारी गुरुवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।

Spread the love