साहिबगंज/बरहरवा: 27 मई 2026 की संध्या रांगा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विजयपुर मयूरझूटी रोड किनारे सुनसान जंगल-झाड़ी के पास एक मारुति वैगन-आर वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक मारुति वैगन-आर वाहन से चार व्यक्तियों को अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। इस संबंध में रांगा थाना कांड संख्या 48/2026, दिनांक 27.05.2026 के तहत धारा 303(2)/317(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं 21(ु) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक क्षेत्र से ट्रेन के माध्यम से ब्राउन शुगर लाकर आसपास के क्षेत्रों में ऊंची कीमतों पर सप्लाई करते थे।
