विश्व तंबाकू निषेध दिवस को व्यापक रूप से प्रचार की जाए: अभियान निदेशक

360° Ek Sandesh Live

NEWS BY SUNIL VERMA

वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित

रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड अभियान निदेशक शशी प्रकाश झा ने आज एन.एच.एम कार्यकाल, नामकुम के वीसी कक्ष से सभी जिलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माध्यम विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा किया। उन्होंने कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी सिविल सर्जन को विभिन्न निर्देश दिए। होने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा है, कि सभी जिलों में इस कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार प्रचार किया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए तंबाकू के खतरे के बारे में साथ ही यह कैंपेन लगातार चलने की बात भी उन्होंने सभी जिलों को कहा।समीक्षा बैठक में जिला में पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत लिंग जांच करने वाले अस्पतालों की पहचान करने एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश सभी सिविल सर्जन को दिया गया। साथ ही वैसे जगह को चिन्हित करने की बात की गई जहां पर लोग चोरी छुपे लिंग जांच करवा रहे हैं ।अभियान निदेशक ने यह भी कहा कि वर्ल्ड एनवायरमेंट डे का भी प्रचार प्रसार जिलों में करें और लोगों को एनवायरनमेंट के बचाव के बारे में जागरूक करने का प्रयास करें ताकि आने वाले समय में लोगों को स्वच्छ हवा स्वच्छ वातावरण मिल सके ।अभियान निदेशक ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारी अभी से ही करें और सभी आयुष्मान आरोग्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी योग दिवस को मनाया जाए।इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई हुई समीक्षा बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जन, डीपीएम , डीपीसी एवं डीडीएम ने भाग लिया।इस दौरान राज्य स्तर से विभिन्न कार्यक्रमों का नोडल पदाधिकारी एवं कंसलटेंट ने इस समीक्षा बैठक में भाग लिया

Spread the love