बेलबनवा में पुष्पांजलि बनी श्री कृष्ण की मीरा

360° Ek Sandesh Live Religious

मोतिहारी: नगर के बेलबनवा गोरख द्वार रोड स्थित आर्ट टीचर पुष्पांजलि ने अपने आवास में श्री कृष्ण की भक्ति का एक अनूठा मिसाल पेश किया है lक्लास रूम से पेंटिंग की डिग्री हासिल कर नगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में आर्ट टीचर के रूप में कार्यरत पुष्पांजलि अपने आवास के कमरे में न सिर्फ श्री कृष्ण की सुन्दर मंडप बनाई है बल्कि उस मंडप में श्री कृष्ण की मन लुभावन मूर्ति, अति सुंदर झूला, उनका बिछावन तकिया और हवा के लिए छोटा पंखा भी लगाया हैl प्रतिदिन 2 घंटे सुबह और दो घंटे शाम का नियमित ध्यान में उनके समक्ष बैठना एवं अपने बाल गोपाल क़े लिए भोग बनाकर उन्हें स्वीकार कराना फिर उस भोग को प्रसाद के रूप में पूरे परिवार को ग्रहण कराना यह उनकी दिनचर्या है l

उन्होंने श्री कृष्ण की इस अनोखी भक्ति के रहस्य पर बताया कि मैं जब आर्ट का प्रशिक्षण ले रही थी उस समय भी मेरा विषय देवी देवताओं का चित्र बनाना था और उस पेंटिंग पर मुझे दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हुए है l मुझे बचपन से हीं श्री कृष्ण के प्रति आकर्षण था उनका चेहरा मुझे मोहित करने वाला तथा एक दिव्यता विखेरने वाली दिखती थी थी, उनके चेहरे की तेज का प्रतिकम्पन मुझे अनायास ही अपनी ओर खींचता था l मुरलीधर श्री कृष्णा हमेशा मेरे प्रिय रहे हैं उनका बाल रूप तो और भी मनमोहक है, इसलिए मैं अपने घर में श्री कृष्ण भगवान के लिए एक सुंदर कक्ष का निर्माण किया है l यह कक्ष वर्तमान समय लोगों के लिए एक अजूबा और आकर्षण का केंद्र है lपुष्पांजलि की पुत्री जो मेडिकल की तैयारी कर रही है, अपनी माँ की पूर्ण सहयोगी है l वह भी भक्ति रस में सराबोर रहती है l

Spread the love