मधुबन भूमि विवाद पहुंचा विधानसभा समिति तक , संघर्ष मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों से लगाई न्याय की गुहार

360° Ek Sandesh Live

कतरास : मधुबन मौजा सहित सात मौजा क्षेत्रो में रैयतों की जमीन को लेकर चल रहे विवाद का मामला अब झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यान आकर्षण समिति तक पहुंच गया है।मंगलवार को धनबाद स्थित सर्किट हाउस में समिति के अध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,निरसा विधायक अरूप चटर्जी,विधायक चंद्रदेव महतो,विधायक उमाकांत रजक तथा विधायक सुदीप गुड़िया से मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।मोर्चा के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा परियोजना विस्तार के नाम पर रैयतों की जमीन पर दावा किया जा रहा है। साथ ही वर्षों से बसे कॉलोनीवासियों को बेदखल करने तथा रैयतों की भूमि पर बने संरचनाओं को कंपनी की संपत्ति बताकर ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।इस मौके पर मोर्चा के स्वरूपानंद महतो,मुकेश महतो,करण महतो,भरत महतो,कैलाश महतो,जय प्रकाश महतो,सुरेश कुमार महतो,प्रेमचंद महतो,संदीप कुमार महतो आदि  उपस्थित थे।

Spread the love