मांदर की थाप पर रंग-बिरंगे परिधानों में थिरके लोग, धूमधाम से मना करमा महोत्सव

360° Ek Sandesh Live Religious

MUKESH KUMAR

गारु: गारु एवं सरयू प्रखंड के बरटोला गांव स्थित एएसएम मेमोरियल स्कूल परिसर में प्रकृति पर्व करमा की पूर्व संध्या पर करमा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही दारू प्रखंड के मायापुर पंचायत ढंग ओला कोटा रोड सरजू ऐसे दर्जनों जगहों पर मंदार ढोल नगाड़े के साथ नाच गान कर करमा पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।महोत्सव के दौरान मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों पर रंग-बिरंगे परिधानों में महिला-पुरुष एवं ग्रामीण थिरकते नजर आए। पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया करमा गीतों की गूंज और मांदर की थाप से स्कूल परिसर देर रात तक गुलजार रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव, मायापुर पंचायत का मुखिया सुभाष कुमार सिंह, रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष उरांव एवं सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र उरांव ने की, जबकि मंच संचालन संजय उरांव ने किया। इस दौरान कार्तिक उरांव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति पर्यावरण, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करता है।कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करमा पर्व मनाया और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love