कतरास: चंद्रपुरा निवासी दीपक कुमार ने समाज में नि:स्वार्थ सेवा और लगातार रक्तदान कर एक अनोखी पहचान बनाई है। दीपक कुमार का ब्लड ग्रुप ‘O नेगेटिव’ है, जो चिकित्सा विज्ञान में एक बेहद दुर्लभ (Rare) रक्त समूह माना जाता है और आपातकाल में बहुत मुश्किल से मिलता है।हाल ही में, धनबाद के अशर्फी अस्पताल में इलाजरत मरीज रवि लाल राणा को जीवन रक्षा के लिए तत्काल ‘O नेगेटिव’ ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। जैसे ही दीपक कुमार को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान किया और मरीज की जान बचाई। यह दीपक कुमार का 69वां स्वैच्छिक रक्तदान था।इस सराहनीय कार्य पर अपने विचार साझा करते हुए दीपक कुमार ने कहा, “मेरे रक्त से अगर किसी की जान बच जाती है, तो मानव सेवा करने का यह मेरे लिए एक गौरव की बात है।”उनकी इस नि:स्वार्थ सेवा और तत्परता की क्षेत्र में हर तरफ सराहना हो रही है। दीपक कुमार का यह प्रयास समाज के अन्य युवाओं के लिए भी रक्तदान करने और दूसरों की जिंदगी बचाने की एक बड़ी प्रेरणा है।
