कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर पर प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live Political

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। अगले शनिवार 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे। CJI को जंतर-मंतर पर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी, लेकिन करीब 3 बजे ही अभिजीत और सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए थे। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। पूर्व घोषित इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रदर्शन स्थल को पुलिस छावनी मंे तब्दील कर दिया गया था।

Spread the love