अघरमा हादसे के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तत्परता: डीसी के निर्देश पर रात में पोस्टमार्टम

Ek Sandesh Live Road Accident

सिमडेगा/कोलेबिरा: अघरमा लसिया मोड़ सड़क हादसे के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता की। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजने की व्यवस्था कराई और एस्कॉर्ट करते हुए उन्हें सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग किया।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सफीक खान और जिला सचिव सफीक खान ने भी हादसे के बाद सक्रिय भूमिका निभाई। सफीक खान ने उपायुक्त कंचन सिंह से दूरभाष पर बातचीत कर मृतकों का पोस्टमार्टम रात में ही कराने का आग्रह किया, ताकि शोकाकुल परिवारों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त कंचन सिंह ने मामले में सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अघरमा हादसे के बाद विधायक भूषण बाड़ा, जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा, झामुमो जिला अध्यक्ष सफीक खान और प्रशासन की सक्रियता की लोगों ने सराहना की।

Spread the love