AMIT RANJAN
कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के रैसिया बाजार में सड़क किनारे दुकान पर खरीदारी कर रहे एक व्यक्ति से हथियार के बल पर लूटपाट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पीड़ित दुर्गेश प्रसाद, पिता युगल किशोर साव, ग्राम बोगराम, पंचायत रैसिया, थाना कोलेबिरा निवासी ने थाना में आवेदन दिया है।
पीड़ित के अनुसार, 11 जून 2026 को वह रैसिया बाजार स्थित रोड किनारे दुकान में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की अपाची बाइक से तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और हथियार के बल पर उसके पास रखे करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। भागने के दौरान बदमाशों ने एक गोली फायर की, जिसके छर्रे का थोड़ा-थोड़ा छींटा पीड़ित के चेहरे पर पड़ा। हालांकि वह घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
