AMIT RANJAN
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में टी टांगर थाना कांड संख्या- 02/2024, दिनांक 13.01.2024 तथा जीआर संख्या- 123/24 के अभियुक्त सुमित खलखो को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित खलखो, पिता- डोमनिक खलखो, निवासी- देवबहार भंडारटोली, थाना- टी टांगर, जिला- सिमडेगा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध वाहन से दुर्घटना कर एक व्यक्ति की मृत्यु होने के आरोप में धारा 279/304(a) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने बताया कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है
