पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची में अब मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं

Health

Eksandeshlive Desk

रांचीः मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पारस एचईसी हॉस्पिटल ने IRIS Hospital के साथ MOU किया। इस पहल का उद्देश्य झारखंड के मरीजों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाली और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। अब अस्पताल में नियमित ओपीडी, उन्नत नेत्र जांच सुविधाएं तथा आधुनिक तकनीक से लैस नेत्र सर्जरी की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा, ओकुलोप्लास्टी समेत विभिन्न जटिल नेत्र रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी।

डॉ. सुबोध ने कहा कि पारस हॉस्पिटल ने आइरिस आई हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया है, जिसके अंतर्गत पारस हॉस्पिटल में नेत्र रोग सेवाएं आइरिस आई हॉस्पिटल के द्वारा प्रदान की जाएगी। पारस हेल्थ रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि पारस हेल्थ हमेशा अपने मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ यह सहयोग नेत्र रोग विभाग को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा मरीजों को विशेषज्ञ और समग्र नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से मरीजों को पारस हेल्थ रांची में ही विशेषज्ञ परामर्श, अत्याधुनिक जांच और सर्जरी की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त होगा। आईरिस आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञता और अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय से झारखंड के मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

Spread the love