AMIT RANJAN
सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह 11 जून 2026 से 17 जून 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने 1698 किलोग्राम जावा महुआ एवं 26 लीटर अवैध देशी शराब को विनष्ट किया। साथ ही अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। सिमडेगा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से अपने आसपास जागरूकता फैलाने तथा अवैध शराब बनाने और बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
