नीट(यूजी) परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू

360° Ek Sandesh Live

ByBhaskar

हजारीबाग : नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून, रविवार को अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक हजारीबाग सदर अनुमंडल क्षेत्र के निम्नलिखित 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संत कोलंबा महाविद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग-33, रांची-पटना मार्ग, हरहद, केबी महिला महाविद्यालय सिविल कोर्ट के निकट आरके प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मेरु शिविर, केएन प्लस टू उच्च विद्यालय हदारी, इचाक, संत कोलंबा महाविद्यालय, वोकेशनल भवन, राष्ट्रीय राजमार्ग-33, रांची-पटना मार्ग, हरनगंज, मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, बडकागांव मार्ग, हजारीबाग, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोंगा, इचाक मार्ग, डाकघर–बरियठ, हजारीबाग तथा बिहारी बालिका उच्च विद्यालय, बड़म बाजार, हजारीबाग शामिल है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, हजारीबाग आदित्य पाण्डेय ने अपने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत उपर्युक्त परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा के कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है। निषेधाज्ञा के प्रमुख प्रावधान में परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि के भीतर परीक्षार्थियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास घातक हथियार, लाठी, आग्नेयास्त्र आदि लेकर घूमने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र में पुस्तक, नोटबुक, कागजात, मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। यह निषेधाज्ञा 21 जून 2026 (रविवार) को परीक्षा समाप्ति तक सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी रहेगी। यह आदेश परीक्षा केंद्र पर लगे सरकारी पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी /कर्मी पर लागू नहीं होगा।

Spread the love