Ranchi : मुहर्रम के पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जी बरियातू, रांची स्थित नवजवान मुहर्रम कमिटी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।श्री महतो ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए कहा कि मुहर्रम का यह पवित्र महीना हमें अन्याय के खिलाफ सत्य के मार्ग पर डटे रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि करबला की कुर्बानी पूरी मानवता के लिए त्याग, भाईचारे और इंसाफ का संदेश है।इस अवसर पर श्री महतो ने नवजवान मुहर्रम कमिटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की और आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है और हमें इसे मिलजुल कर आगे बढ़ाना है।कमिटी के पदाधिकारियों ने श्री महतो का स्वागत किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मो. शमीम, सचिव इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित थे।
