​डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​’मेरा युवा भारत’ की पहल: चामगुरु में चलाया स्वच्छता अभियान,प्रभात फेरी निकाल रोपे फलदार पौधे

​मेसरा (रांची): ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में बरियातू स्थित वजीर एडवाइजर कार्यालय में प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन-संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने उनके राष्ट्र सेवा,अखंडता और समर्पण के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘मेरा युवा भारत’ के सेंटर हेड पंकज कुमार,नेसार अंसारी,स्किल ट्रेनर विनीता कुमारी,ट्रेनर मो. वलीउल्लाह,सरिता कुमारी और अकरम राजा उपस्थित थे। वहीं,जयंती समारोह के बाद संस्था के सदस्य कांके प्रखंड के चामगुरु गांव पहुंचे। यहाँ युवाओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य प्रभात फेरी भी निकाली गई। ​अभियान के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया,जिसके तहत परिसर में आम और अमरूद के फलदार पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Spread the love