अशोक अनन्त
चतरा: तपेज स्थित होटल निर्वाण पैलेस में निकाॅन कैमरा कंपनी के द्वारा फोटोग्राफरों के लिए वर्कशॉप का आयोजन हुआ। यह आयोजन चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन के अन्तर्गत आयोजित की गई। वर्कशॉप में निकाॅॅन के टेक्निकल विवेक कुमार एवं सेल्स डिपार्ट के जय जी उपस्थित हुए। मौके पर चतरा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, अशोक अनन्त, निलेश, संतन, सुनील प्रजापति, कृष्णा प्रजापति एवं अमित कुमार ने सामुहिक रुप से बुके देकर सम्मानित किया। जिले भर से आए फोटोग्राफर्स को मौके पर सिनेमैटिक, ट्रेडिशनल विडियोग्राफी एवं कैमरा सेटिंग्स के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के राकेश कुमार, प्रशांत आर्ट, प्रितम गुप्ता, प्रकाश कुमार, शैलेश कुमार,सचिन, पंकज समेत सैकड़ों फोटोग्राफर्स शामिल हुए।
