रांची। झारखंड भाजपा की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर डिबडीह रांची स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प की भावना के साथ भव्य कलश वंदन अभियान का आयोजन मंगलवार को किया गया। समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश वंदन अभियान का शुभारंभ करते हुए कलश वितरण कार्यक्रम में सभी 30 सांगठनिक जिलों के लिए रविदास की जन्मभूमि से आई मिट्टी कलश में सौंपकर सुसज्जित रथ को रवाना किया गया। साथ ही संत श्री गुरु रविदास महाराज की चलचित्र के समक्ष धार्मिक गुरुओं के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। सभा को मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज देश को जाति, भाषा,धर्म के नाम पर बांटने के खिलाफ हम सब लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उन सभी महापुरुषों का सम्मान करती है, जिन्होंने धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आजादी से पहले या आजादी के बाद किसी भी क्षेत्र में देश की संस्कृति और संस्कारों को समृद्ध बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान प्रेरणादायी है। इस अभियान का मकसद संत गुरु रविदास जी के समरसता, सामाजिक समानता और जनजागरण के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत शिरोमणि रविदास के आदर्शों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र से काम कर रहे है। देश के 81 करोड़ लोगों को एक भाव से हर महीने मुफ्त राशन देने का काम कर रहे हैं। संत रविदास महाराज ने अपनी वाणी और प्रभु श्रीराम जी के प्रति श्रद्धा और भक्ति के साथ समाज को एकजुट रखने हेतु कार्य किया। उनका मानना था कि कोई भी व्यक्ति जाति से छोटा नहीं होता बल्कि अपने कर्मो से छोटा या बड़ा होता है। इसअभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों एवं सभी जातियों को जोड़ने का काम करना है। 10 सितंबर को रज को विसर्जित करना है।
