बीआईटी मेसरा में छात्र को लाठी-रॉड से पीटा,गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती: 5 बीटेक छात्रों पर प्राथमिकी

360° Ek Sandesh Live

​मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में छात्रों के गुटों के बीच मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बीफार्मा थर्ड सेमेस्टर के छात्र आदित्य कुमार पर बीटेक के छात्रों के एक गुट ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है। ​थाना प्रभारी अजय कुमार दास के अनुसार,घटना गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे की है। बरियातू निवासी आदित्य अपने हॉस्टल में था,तभी हथियारों से लैस छात्रों का एक दल वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला बोल दिया। ​मामले में पीड़ित के पिता सुशील कुमार की शिकायत पर बीआईटी मेसरा ओपी में आरोपी बीटेक छात्रों-यश राज,अष्टभय कुमार,सत्यम सिंह,अर्थों आर्यन और ऋतिक राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love