सीसीएल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

360° Ek Sandesh Live

Reports By Sunil

हजारों कोल कर्मी, श्रमिक संघ के प्रतिनिधिगण एवं हितधारकों ने तिरंगा के सम्मान रैली में लिया हिस्सा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Ranchi सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस कैंपस, रांची में आज दिनांक 14 अगस्त, 2026 को भव्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, श्रमिक संघ के सम्मानित प्रतिनिधिगण, कोल कर्मियों एवं हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान “भारत माता” बनी एक छोटी बच्ची सुश्री वैष्णवी कुमारी ने मार्च का नेतृत्व किया।कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सभी ने तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान हर भारतीय के दिल में होना चाहिए। तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। उन्होंने सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।वहीं, सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख श्री आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल मुख्यालय के साथ-साथ सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में बीते 09 अगस्त, 2026 से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 17 अगस्त, 2026 तक चलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित साइकिल रैली, पैदल मार्च, बाइक रैली एवं अन्य कार्यक्रमों में ना सिर्फ कर्मी बल्कि बड़ी संख्या में श्रमिक संघ के सम्मानित प्रतिनिधिगण, हितधारक, स्थानीय ग्रामीण, युवा, बच्चे एवं उनके परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं जो तिरंगे के प्रति सम्मान, ‘हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर-मन तिरंगा’ और राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहा है।“मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।”तिरंगे के सम्मान और कोल श्रमिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता हुआ भव्य ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें “सीसीएल के ताऊ” भी विशेष आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। तिरंगे की थीम पर सुसज्जित इस सेल्फी प्वाइंट ने उपस्थित कोल कर्मियों एवं अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बड़ी संख्या में कर्मियों ने यहां तस्वीरें खिंचवाकर राष्ट्रप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अपने साथ साझा किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कोल कर्मियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा सीसीएल मुख्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।1

  1. ↩︎
Spread the love