अंतरराज्यीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख रुपए अपाची बाइक और मोबाइल जब्त
अशोक अनन्त
सिमरिया (चतरा): चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लावालौंग से पथलगड्डा की ओर अवैध अफीम की बिक्री करने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। लावालौंग-बगरा रोड पर मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों—सुधीर ठाकुर उम्र 32 वर्ष, ग्राम-टुनगुन और सुरेश गंझू उम्र 35 वर्ष, ग्राम-खनगड्डा—को रोककर तलाशी ली गई, जिनके पास से 985 ग्राम अवैध अफीम, एक ओप्पो मोबाइल और अपाचे मोटरसाइकिल (JH02BS-3835) बरामद की गई। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इस संदर्भ में सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
