सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाईः सड़क दुर्घटना में शामिल फरार ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live Road Accident

AMIT RANJAN

सिमडेगा: मंगलवार शाम सिमडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रिंस चौक के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, सोनार टोली स्थित गैरेज में लेथ मशीन का काम करने वाले रामरतन राय (उम्र लगभग 49 वर्ष, पिता- स्व. जगरनाथ राय, निवासी- वार्ड नं. 6 बेहर, थाना- झांझरपुर, जिला- मधुबनी, बिहार) होटल से खाना खाकर पैदल अपने आवास सोनार टोली लौट रहे थे। इसी दौरान मेन रोड पर पीछे से आ रहे ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन सं. NL01K7013) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार सिमडेगा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामरतन राय को तत्काल सदर अस्पताल, सिमडेगा में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रेलर का पीछा किया और उसे सिमडेगा थानांतर्गत अरानी के पास से चालक सहित पकड़ लिया। इस संबंध में वादी मनोज कुमार, पिता- स्व0 त्रिलोक नाथ झा, निवासी- सोनार टोली, थान+जिला- सिमडेगा के फर्दबयान के आधार पर सिमडेगा थाना कांड सं. 114/2026, दिनांक 18.08.2026, धारा- 281/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

नाम- साधु गोप (उम्र- 58 वर्ष), पिता- स्व. पौलु गोप, निवासी- डिमना रोड नं. 03, रिपीट कॉलोनी, थाना- एम.जी.एम., जिला- जमशेदपुर। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज गया।

Spread the love