प्राचीन भारतीय साहित्य की समझ के लिए संस्कृत का महत्वपूर्ण योगदान है: परमजीत कौर

360° Ek Sandesh Live

कैंब्रियन कांके रोड में संस्कृत सप्ताह महोत्सव शुरू

By sunil

रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संस्कृत सप्ताह महोत्सव की शुरूआत विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। 17 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन गीतापाठ , सुविचार,संभाषण ,संस्कृत गीत, ‘ महादेव’ गीत एवं कालिदास रचित सर्वश्रेष्ठ नाटक ‘अभिज्ञानशकुंतलम्’ के चतुर्थअंक ‘काव्येषु नाटकं रम्यं तत्र रम्या शकुन्तला’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। सातवीं कक्षा की छात्रा आद्रिका बनर्जी ने ‘हर हर शंभु महादेव’ गीत प्रस्तुत किया जबकि सिद्धि प्रिया ने संस्कृत भाषा की विशेषता और वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत में सुविचार लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं संस्कृत से संबंधित मॉडल तैयार किया।
मौके पर विद्यालय की निदेशक-सह- प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीनतम भाषा है। इसमें देश की संस्कृति, सभ्यता,सदाचार और आत्मा का वास है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन साहित्य और संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रमों का संचालन छात्रा नव्या कुमारी व अस्मित राज ने किया। मौके पर कार्यक्रम समन्वयक ,संस्कृत विभाग के शिक्षक – शिक्षिकाएं सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love