कोलेबिरा में फसल बीमा योजना का प्रचार रथ रवाना

Ek Sandesh Live States

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से जागरूकता प्रचार रथ रवाना किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुणवत्ता प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।

प्रचार रथ प्रखंड की सभी पंचायतों एवं गांवों में घूमकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देगा। किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि सहित प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे तथा बीमा कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से समय पर फसल का बीमा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने की स्थिति में बीमा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। किसानों से 31 अगस्त 2026 तक नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) अथवा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से फसल का पंजीकरण कराने की अपील की गई। किसानों को बीमा कराने में सुविधा देने के उद्देश्य से राजस्व ग्राम के अनुसार फसल बीमा कैंप आयोजित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। कार्यक्रम में एटीएम कुलन समद, ओरिएंटल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि एवं अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love