भगवान बिरसा जैविक उद्यान में चलेगा दीदी कैफे

360° Ek Sandesh Live

MUSTFA

​रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान (ओरमांझी) के वनस्पति प्रभाग में बने नए जलपान गृह के संचालन की जिम्मेदारी अब जेएसएलपीएस के दीदी कैफे को सौंपी गई है। वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासक निकाय की 34वीं बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ​इस पहल से जहां एक ओर उद्यान में आने वाले सैलानियों को स्वच्छ,ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा,वहीं दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका और स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। पार्क में घूमने आने वाले पर्यटकों को उचित दर पर हाइजीनिक स्नैक्स और भोजन मिलेगा।

Spread the love