किसानों के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शिविर का आयोजन

360° Agriculture Ek Sandesh Live

CHATRA DESK

कुंदा (चतरा): किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नवादा पंचायत सचिवालय में सुबह बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव ने किया।
कृषक मित्र संघ का प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि किसानों के लिए फसल बीमा कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे में किसान समय रहते शिविर में पहुंचकर अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा फसल क्षतिग्रस्त की स्थिति में उन्हें बीमा का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय से पहले शिविर में पहुंचकर बीमा प्रक्रिया पूरी कराएं।
बीमा करवाने के जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड फोटो कॉपी /बैंक पासबुक फोटो कॉपी/वंशावली फॉर्म मुखिया द्वारा सत्यापित/जमीन के रसीद फोटो कॉपी

Spread the love