झारखंड में किसना के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत
Eksandeshlive Desk
रांची: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने रांची में अपने 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम आर एस टावर, सर्कुलर रोड, लालपुर में स्थित है। शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स महेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कमल घई, अतुल मोदी एवं विवेक मुरारका ने संयुक्त रूप से किया। यह लॉन्च किसना के रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस भव्य लॉन्च के अवसर पर किसना ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर पेश किए हैं। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105 प्रतिशत वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रांची किसना के लिए एक संभावनाशील बाजार है और यहां हमारा लॉन्च इस क्षेत्र की विकास क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाता है। हम उपभोक्ताओं को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपनी मजबूत रिटेल उपस्थिति स्थापित करने की दिशा में अवसर देख रहे हैं। नए बाजारों में विस्तार करते हुए हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—‘हर घर किसना’, ताकि हर भारतीय परिवार तक डायमंड ज्वेलरी की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि रांची में किसना का भव्य उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है, जब रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन नजदीक है। हम ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक ऑफर और खूबसूरत गिफ्टिंग विकल्पों के साथ एक शानदार और लग्जरी शोरूम अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स महेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कमल घई, अतुल मोदी और विवेक मुरारका ने कहा कि किसना के साथ साझेदारी हमारे लिए गर्व का अवसर है। ब्रांड की मजबूत विरासत, विश्वसनीय प्रतिष्ठा और पूरे भारत में बढ़ती उपस्थिति इसे एक खास पहचान देती है। हम रांची के ग्राहकों के लिए किसना की उत्कृष्ट डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। अपने बेहतरीन शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइनों के लिए पहचानी जाने वाली किसना ज्वेलरी को ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ हमारा लक्ष्य रांची के प्रमुख ज्वेलरी स्टोर्स में किसना को स्थापित करना है। समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए किसना की ओर से शोरूम लॉन्च के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इन पहलों के माध्यम से किसना ने सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
