श्वेता कुमारी रहीं मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता
MUSTFA
मेसरा: बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज परिसर में सावन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी पारंपरिक कलात्मकता और रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक मेहंदी डिजाइन उकेरे। प्रतियोगिता के परिणामों में बीएड द्वितीय वर्ष की श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, डीएलएड प्रथम वर्ष की अंजलि कुमारी और बीएड द्वितीय वर्ष की नेहा कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की रश्मि कुजूर तथा मिताली मेहता ने हासिल किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने भी छात्राओं की उत्साही भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर ट्रस्टी विरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी, पूनम कुमारी सहित सभी व्याख्याता, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।
