Eksandeshlive Desk
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय और दो बहुदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ जैसे चर्चित नामों को जगह मिली है। एकदिवसीय मुकाबलों के लिए लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान और यशवर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा हैं।
एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-19 टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 कार्यक्रम: पहला एकदिवसीय: 18 सितंबर, राजकोट — सुबह 9 बजे, दूसरा एकदिवसीय: 21 सितंबर, राजकोट — सुबह 9 बजे, तीसरा एकदिवसीय: 23 सितंबर, राजकोट — सुबह 9 बजे, पहला बहुदिवसीय: 27-30 सितंबर, राजकोट — सुबह 9:30 बजे, दूसरा बहुदिवसीय: 5-8 अक्टूबर, अहमदाबाद बी मैदान — सुबह 9:30 बजे
