Eksandeshlive Desk
पूर्वी सिंहभूम: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 29 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक विभिन्न ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य त्योहार एवं छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना है। रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अतिरिक्त कोचों का परिचालन उपलब्ध कोचिंग स्टॉक के आधार पर किया जाएगा।
साथ ही ट्रेन की अधिकतम अनुमेय भार क्षमता का पालन करते हुए सभी वाणिज्यिक औपचारिकताओं और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के बाद ही कोच जोड़े जाएंगे। ट्रेन संख्या 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रतिदिन एक एलडब्ल्यूएससीएन कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन संख्या 18030 में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक एक एलडब्ल्यूएसीसीएन कोच तथा 3 और 4 सितंबर को एक एलडब्ल्यूएससीएन और दो डब्ल्यूजीएससीएन कोच लगाए जाएंगे। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 18039 में 30 अगस्त को एक एलडब्ल्यूएसीसीएन कोच और 3 सितंबर को एक अतिरिक्त कोच लगाने का प्रावधान किया गया है। ट्रेन संख्या 18063 में 30 अगस्त को एक एलडब्ल्यूएसीसीएन कोच तथा ट्रेन संख्या 18107 में 30 अगस्त को एक जीएससीएन कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे के इस अस्थायी कोच विस्तार से हावड़ा, पुरी, शालीमार, यशवंतपुर, राउरकेला, जगदलपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत विभिन्न मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटिंग और यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
