मनरखन महतो बीएड कॉलेज में खेल दिवस पर अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

मेसरा (​रांची): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल परिसर में अंतर-सदनीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में विवेकानंद हाउस की शुभा उमंग होरो एवं मेघा तिर्की की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गांधी हाउस की अंकिता कुमारी व मिकी मिंज उपविजेता रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में भी विवेकानंद हाउस के हिमांशु कुमार एवं पवन सुरीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। राधाकृष्णन हाउस के निशांत एक्का एवं आयुष गिद्ध द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। निदेशक मनोज कुमार महतो ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पर बल दिया। प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने कहा कि संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद को भी बराबर प्रोत्साहन देता है। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित सभी व्याख्याता व कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love