एसबीयू में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस. बी. दंडीन, स्पोर्ट्स आॅफिसर एस. एन. साहदेव, डिप्टी स्पोर्ट्स आॅफिसर राहुल रंजन, असिस्टेंट स्पोर्ट्स आॅफिसर गौरव दास सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन, एसोसिएट डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेल जीवन और भारतीय खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों वं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान व राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विवि परिसर में हुए आयोजन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Spread the love