दो साल से बंद पड़ी सिकनी कोयला परियोजना: मजदूर संघ ने 15 दिन में चालू करने की दी चेतावनी

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

सिकनी/चंदवा (लातेहार): झारखंड खनिज मजदूर संघ, सिकनी, चंदवा (रजि० नं०- 3730) ने झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लि० (JSMDC) के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर सिकनी कोयला परियोजना को अविलंब चालू करने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव और महासचिव जागा उराँव द्वारा 30 अगस्त को पत्रांक 021/2026 के माध्यम से लिखा गया पत्र खान अभिकर्ता, सिकनी कोयला परियोजना कार्य न होने से जिससे यहां पर कार्यरत मजदूरों, सी० ओ० होल्डरों एवं ट्रक मालिकों का हालात अत्यंत दयनीय हो गया है। काम के अभाव में मजदूरों का पलायन हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के अंदर यह परियोजना को चालू नहीं किया जाता है, तो लाचार होकर झारखंड खनिज मजदूर संघ निगम के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जवाबदेही निगम पर होगी। उल्लेखनीय है कि सिकनी कोल परियोजना JSMDC की एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके बंद होने से चंदवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

Spread the love