सेंट गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में कैबिनेट का हुआ गठन

Education

SHYAM

रांची: सेंट गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में स्कूल कैबिनेट का गठन किया गया । इसके साथ ही बच्चों को तरह तरह की जिम्मेवारियां दी गई। कैबिनेट की गठन और शपथ ग्रहण के साथ ही पद ग्रहण करने के बाद बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की संस्थापिका निर्देशिका सह प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने बच्चों को सैसे एवं बैच पहनाया। अपने संदेश में बच्चों को अपने-अपने विभाग की जिम्मेवारियों को ईमानदारी पूर्वक, पूर्ण आत्मविश्वास, विनम्रता एवं सहयोगात्मक तरीकों से निभाने के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा। इस कार्यक्रम के लिए स्कूल एकेडमिक कमेटी के द्वारा बच्चों का चुनाव किया गया तथा बैंड, मार्च पास्ट, स्कूल का झंडा, चारों हाउस का झंडा, लेने, सलामी देने, शपथ लेने आदि प्रशिक्षण उप प्राचार्य साइमन सारकी के द्वारा दिया गया।

स्कूल कैप्टन गर्ल्स कक्षा 9 की प्रज्ञा भार्गव तथा बॉयज कक्षा 9 के आयुष मालाकार बने। उप कप्तान आरूषी कुमारी एवं आर्यन ठाकुर बने। प्रीफेक्ट आरती कुमारी, सोनी कुमारी, तनुश्री,सृजना कच्छप, नफीसा अली, ममता बेदिया, दिव्यांशु राज, उमंग राज, रौनक तिवारी तथा हिमांशु कुमार बने। हाउस कैप्टन जीनियल से रश्मि कुमारी, युलान से ईशा कुमारी, रेडिएंट से अर्पणा हर्ष तथा ब्लेज़ से तृषा टुडू बने। इस अवसर पर क्लास मॉनिटर्स को भी मॉनिटर बैच प्रदान किया गया। अभिगेल जैकलिन के द्वारा प्रेयर डांस तथा लवली कुमारी एवं प्राची के द्वारा मनमोहक नृत्य देखने को मिला। विशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्राचार्या डेजी मुस्कान केरकेट्टा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त खुशी केरकेट्टा के द्वारा हाउस कैप्टन एवं मॉनिटर्स को सैसे एवं बैच प्रदान किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Spread the love