पुलिस की तत्परता से भटकी महिला सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

360° Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सोमवार को भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला के भटकने की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित थाना लाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से उसके परिजनों का पता लगाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के सकुशल बरामद होने और सुरक्षित घर पहुंचने पर परिजनों ने कोलेबिरा थाना पुलिस के प्रति आभार जताया। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा भटके हुए किसी व्यक्ति के मिलने पर उसकी मदद करें तथा तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें, ताकि समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Spread the love